Home मुख्य शनिवार की रात: पुलिस सोती रही चैन की नींद और अपराधी मनाते रहे वीकएंड! Voice of Darbhanga
मुख्य - December 4, 2016

शनिवार की रात: पुलिस सोती रही चैन की नींद और अपराधी मनाते रहे वीकएंड! Voice of Darbhanga

img_20161204_131903_262

दरभंगा: अपराध और दरभंगा का लगता है अन्योन्याश्रय सम्बन्ध बन गया है। पुलिस का इंटेलिजेंस दारु और जुआ-लॉटरी का पता लगाने में तो काम कर रहा है पर हत्या-लूट-डकैती आदि की पूर्व सूचना में ध्वस्त दिख रहा है।
बीते शनिवार की रात अपराधियों ने कहीं डकैती तो कहीं गोलीबारी तो कहीं दुकान में तोड़फोड़ की घटनाओं को बेख़ौफ़ अंजाम दे कर वीकएंड मनाया और चैन की नींद सो रही पुलिस का सारा इंटेलिजेंस फेल नजर आया।
बीती रात सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका गांव में नवीन चौधरी एवं मक्तेश्वर ठाकुर के घर डकैती हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10-15 की संख्या में अपराधी पहले नवीन चौधरी घर में घुसे और मारपीट कर लूट पाट करने के बाद वहीँ मुक्तेश्वर ठाकुर के घर में चले गए डकैती करने। शोर सुनकर नवीन चौधरी के पडोसी सिविल कोर्ट के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी शिवेश्वर ठाकुर बाहर निकल कर टॉर्च जलाये। इसी पर डकैतों ने उनपर बम फेंका जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बम की आवाज और शोर शराबा सुनकर जब लोग बाहर निकले और हल्ला हुआ तो सारे अपराधी काली मंदिर के सामने पश्चिम की तरफ चौर होकर भाग निकले।
स्थानीय लोगो ने बताया कि कटका का यह क्षेत्र सिंघवाड़ा थाना एवं कमतौल के ब्रह्मपुर पिकेट का बॉर्डर एरिया है। यहां पुलिस की गश्ती भी नही के बराबर होती है। रात 10 बजे के बाद गश्ती नही होती है। जिस चौर से होकर अपराधी भागे वह पूर्व में नक्सली क्षेत्र रह चूका है।
दूसरी तरफ शनिवार की ही देर रात विशनपुर थाना क्षेत्र के रक्सी पूल के समीप डीलाही निवासी नौशाद अली खान को यामाहा बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया है। बाइक सवार तीन में से एक नसारा निवासी तारा नामक युवक की पहचान घायल के द्वारा कर ली गयी है। अन्य दो अज्ञात हैं। तारा की गिरफ्तारी केलिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विशनपुर थाना क्षेत्र के डीलाही निवासी शमशाद अली खान के 35 वर्षीय पुत्र नौशाद अली खान रात सवा दस बजे अपने ही ग्रामीण शम्भू शरण के साथ बाइक से अपने घर डीलाही लौट रहे थे। रास्ते में रक्सी पुल के निकट पावर ग्रिड के सामने बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली पेट के बगल में पजरे में लगी है। डीएमसीएच के सर्जिकल आइसीयू में भर्ती घायल की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।
एक और घटना रविवार अहले सुबह सामने की आयी। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के राहमगंज निवासी राकेश कुमार को आज सुबह 4 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग उनके उपहार स्वीट्स दूकान में तोड़फोड़ कर रहे हैं। सूचना पर जब वे पहुंचे तो सभी भाग निकले और उनमें से एक को उन्होंने पकड़ लिया। पकड़े गये युवक की पहचान राहमगंज निवासी गजेंद्र महतो के पुत्र महादेव महतो के रूप में हुई है। हल्ला हंगामा सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने उक्त युवक को जमकर धुन दिया जिससे वह जख्मी हो गया। पिटाई करने के बाद उक्त युवक को लहेरियासराय थाना की पुलिस आकर ले गयी।
इन घटनाओं को देखकर अपराधियों के बढ़े हौसले और पुलिस के निष्क्रय हो चुके सूचनातंत्र का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। दरभंगा में अब जनता की सुरक्षा शायद भगवान भरोसे ही है।

Share

Leave a Reply