
घायल बच्चे की जान बचाने में मानवता का परिचय देने वाले पुलिस वाले को भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई।

दरभंगा: गत रात्रि सदर थाना क्षेत्र के बसैला मोड़ के पास हुए दुर्घटना में पिता की मौत हो गयी और 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप में घायल था। उस समय देवता के रूप में गश्ती दल के एसआई घनश्याम झा ने तत्परता दिखाया और बच्चे को बिना विलम्ब अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नही, जब बच्चे के अभिभावक वहां नही पहुंचे थे और सिटी स्कैन की बात आयी तो श्री झा ने डॉक्टर से कहा कि अपनी जेब से पैसे दे रहे हैं, कोई इलाज़ में कमी नही आनी चाहिए। श्री झा के योगदान का महत्व तब पता चला जब आज भाजपा जिलाध्यक्ष हरी सहनी बच्चे का हाल जानने पहुँचे और डॉक्टर ने बताया कि यदि बच्चे को लाने में आधे घण्टे का भी विलम्ब होता तो बच्चे की जान बचाना मुश्किल था। तब श्री सहनी ने बच्चे को लाने वाले के बारे में जानकारी ली तो सारा मामला सामने आया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री सहनी ने एसआई घनश्याम झा की दिल खोल कर तारीफ़ की और भाजपा परिवार की ओर से बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस वाले की गलती पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन आदि तो करते हैं पर यदि किसी पुलिस वाले ने इतनी तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ पुलिस का कर्तव्य निभाया बल्कि मानवता का भी परिचय दिया तो निश्चित रूप से बधाई के पात्र हैं।

