Home मुख्य 49 स्कूली बच्चे सहित स्कूली बस का अपहरण का प्रयास , लोगो ने अपहरणकर्ता को खदेड़ कर पकड़ा और की जमकर के धुनाई
मुख्य - July 21, 2016

49 स्कूली बच्चे सहित स्कूली बस का अपहरण का प्रयास , लोगो ने अपहरणकर्ता को खदेड़ कर पकड़ा और की जमकर के धुनाई

FB_IMG_1469137960711

बिहार के दरभंगा में आज सुबह सुबह उस समय सनसनी फैल गयी जब दरभंगा पब्लिक स्कूल के 49 बच्चो के साथ स्कूली बस को अपहरण कर लेने की सूचना आई, अपहरणकर्ता को लोगो ने ना सिर्फ अपहरणकर्ता को खदेड़ कर पकड़ा बल्कि उसकी जमकर धुनाई भी की बाद में मौके पर पहुची पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर पूछ ताछ कर रही है ।दरअसल दरभंगा पब्लिक स्कूल की बस जैसे ही बच्चो को ले कर बेला पहुची तभी पीछे से एक सक्स मोटरसाइकल से पीछा करते हुए बस को ओवरटेक कर बस को रुकवा लेता है और बस ड्राइवर के साथ मार पीट कर बस से नीचे उतार कर अपहरणकर्ता खुद चालक की सीट पर बैठ कर बस ले भगा लेकिन बस 500 मिटर लगभग आगे बढ़ा ही था कि जल्दीबाज़ी में बस अनियंत्रित होकर एक दूकान रूपी माकन से टकरा गई और बस रुक गयी, इस बीच ड्राइवर के हल्ला करने पर मोहल्ले के लोग उनके पीछे लगे और भागते हुए अपराधी को पकड़ कर जमकर धुनाई की , बाद में पुलिस ने अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर ले गयी, अपराधी की पहचान भास्कर झा के रूप में की गयी है और इसके पुराने रिकार्ड को भी खंगाले जा रहे है, स्कुल प्रबंधन ने इसकी लिखित शिकायत भी पुलिस को की है,
इधर पुलिस कैमरे पर कुछ भी कहने से बच रही है, हलाकि अपहरणकर्ता के अनुसार चलती बस के कारण उन्हें सड़क किनारे कीचड़ पड़ा कर भाग रहा था इसी कारण उन्होंने ऐसा किया लेकिन सबसे बड़ी बात की अगर स्कुल बस के चालक कोइ गलती की तो ऐसे में स्कुल के बच्चो कैसी गलती , अगर कुछ बड़ा हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेवार कौन होता, हलाकि बस ड्राइवर ने ऐसी किसी भी प्रकार की बातों से इंकार किया ।

Share

Leave a Reply