
विद्यालय प्रवन्ध समिति की बैठक विधायक के अध्यक्षता में हुई संपन्न।

हायाघाट प्रखंड के हृदयस्थली माने जाने वाले आनंदपुर के ल0 म0 उच्च विद्यालय में आज प्रबंध समिति की बैठक हायाघाट के माननीय विधायक श्री अमरनाथ गामी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में हायाघाट बीडीओ श्री प्रेम कुमार, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमति मंजू देवी, प्रखंड प्रमुख बेबी देवी, मुखिया विजय पासवान, भाजपा नेता कृपाशंकर मिश्र और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में विद्यालय की मूल समस्या भवन के अभाव पर विशेष चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से ये सहमति बनी की विद्यालय विकास मद में जो लगभग 23 लाख की राशि रखी हुई है उसे ही भवन निर्माण में खर्च किया जाए जिसके लिए जिला को लिखा जाएगा। इसके अतिरिक्त अभिभावको की बैठक नियमित रूप से कराई जाए, विद्यालय को अतिक्रमणमुक्त करवाने के लिए अंचलाधिकारी को लिखा जाएगा। विद्यालय में नियमित रूप से प्रबंध समिति की बैठक नियमित रूप से न होने पर माननीय विधायक ने नाराज़गी भी दिखाई और साथ ही साथ विद्यालय के विकास पर हरसंभव मदद का वादा भी किया।

