Home मुख्य धारा 144 लागू रहने के वाबजूद भाजपा की 13 सदस्यीय टीम करेगी हाविभौआर का दौरा! Voice of Darbhanga
मुख्य - April 18, 2017

धारा 144 लागू रहने के वाबजूद भाजपा की 13 सदस्यीय टीम करेगी हाविभौआर का दौरा! Voice of Darbhanga

IMG_20170418_065157

दरभंगा: हवाई फायरिंग और लाठी चार्ज के बाद से बेनीपुर के हाविभौआर में लगातार धारा 144 लागू है और सोमवार को मधुबनी के सांसद विधायक को भगवतीपुर केलिए शांति मार्च नही करने दिया गया। इसके वाबजूद भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी द्वारा भाजपा की 13 सदस्यीय टीम द्वारा मंगलवार को विवादित जगह का जायजा लेने जाने की घोषणा की गयी है। जारी प्रेस ब्यान में बताया गया है कि आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में 13 सदस्यीय जाँच टीम गांव हाविभौआर बेनीपुर में घटी घटना की जायजा लेने जा रही हैं। जाँच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री को समर्पित किया जाएगा। जाँच टीम में पूर्व विधायक डा.अशोक यादव,विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधान पार्षद मिश्री लाल यादव,पूर्व विधायक रामनिवास प्रसाद,विधान पार्षद अर्जुन सहनी,जिला अध्यक्ष हरि सहनी,जिला प्रभारी राम कुमार झा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर,जिला मंत्री अशोक नायक, मुरारी मोहन झा, पूर्व पार्षद मनोज झा”पप्पू”,विधान पार्षद सुनील सिंह आदि शामिल होंगे। IMG-20170417-WA0141

लोगो में चर्चा का विषय यह भी है कि क्या प्रशासन द्वारा धारा 144 के वाबजूद इन्हें वर्तमान हालत में वहां जाने दिया जाएगा? यह बात भी शायद ये टीम भी जानती होगी कि प्रशासन द्वारा इन्हें रोका जा सकता है। पर रोके जाने की स्थिति में जनभावना और भड़क सकती है और सहानभूति के रूप में इन्हें राजनितिक फायदा मिल सकता है। यदि इन्हें नही रोका गया तो इस हालत में भी दौरा करके लोगो को अपनी ताकत दिखाने का भी श्रेय इन्हें मिलेगा। यानि माना जाय तो इनके दोनों हाथ में लड्डू है, ऐसा कहा जा सकता है। यदि रोका गया तो भी और नही रोका गया तो भी, दोनों परिस्थिति राजनितिक रूप से इनके अनुकूल है।

Share

Leave a Reply