Home मुख्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसएसपी ने किया न्यायालय परिसर का मुआयना। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 20, 2017

सुरक्षा के दृष्टिकोण से एसएसपी ने किया न्यायालय परिसर का मुआयना। Voice of Darbhanga

IMG_20170221_024156दरभंगा: एसएसपी सत्यवीर सिंह ने सोमवार को न्यायालय प्रांगण की सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन किया. अवलोकन के वाद एसडीपीओ दिलनवाज अहमद, बेनीपुर एसडीपीओ अंजनी कुमार सिंह के साथ चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा किया. निरीक्षण के क्रम में एसएसपी श्री सिंह ने साथ के अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. बतातें चले कि बहेड़ी दोहरे इंजीनियर्स हत्या कांड मामलें का स्पीडी ट्रायल प्रतिदिन अदालत में चल रही है. इसके कारण मंडलकारा से गैंगस्टर संतोष झा, मुकेश पाठक समेत सभी खूंखार बंदियों को प्रतिदिन पेशी के लिए अदालत लाया ले जाया जाता है. एसएसपी ने खासकर जिन मार्गो से इन बंदियों को अदालत में पेश कराने के बाद वापसी के मार्गो का सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दी. यहां उल्लेखनीय है कि इंजीनियर्स हत्या मामलें से संबंधित सत्र वाद संख्या- 146/16  का ट्रायल एडीजे प्रथम की अदालत में प्रतिदिन चल रही है. अब तक इस मामलें में आरोप पत्र के कुल 18 गवाहों में 18वां गवाह और इस कांड के अनुसंधानक का विगत  10 दिनों से अभियोजन पक्ष द्वारा लगातार मुख्य परिक्षण कराई जा रही है. अभियोजन पक्ष द्वारा गवाही समाप्त करने के बाद वचाव पक्ष का प्रतिपरिक्षण शुरू होगी. ऐसे में ज्यों-ज्यों इस हाई प्रोफाइल मामलों में निर्णय की घड़ी निकट आती जा रही है. अदालत प्रांगण की सुरक्षा व्यवस्था लगातार बढाई जा रही है. सुरक्षा ऐसी की परिन्दे भी न पर मार सके.

Share

Leave a Reply