
एक ही नम्बर की दो बाइक देख पुलिस का भी सर चकराया जब गिरोह पकड़ में आया।

दरभंगा। भवन मिश्रा
दरभंगा पुलिस उस वक्त चकरा गयी जब एक ही नंबर प्लेट लगे दो मोटरसाइकिल को जप्त किया। हलाकि पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी की इस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल अपराधी पुलिस की आँखों में धूल झोकने के लिए किया करते थे। दरअसल पूरा मामला जिले के सदर थाने की है जब पुलिस के हाथ एक मोटर साईकिल चोरी गिरोह के पांच सदस्य हत्थे चढ़े। इनके पास से पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद की जिसमे काले रंग के दो पैसन प्रो मोटरसाइकिल पर बिलकुल एक ही तरह के नंबर प्लेट लगे थे। यह देख कुछ पल के लिए तो पुलिस भी चकरा गयी। पर पकडे गए शातिर चोरो ने जल्द ही पुलिस के सामने राज खोलते हुए कहा कि आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए ऐसे तरीके आजमाए जाते थे ताकि पुलिस की आँखों में धूल झोख सके। पुलिस ने पकडे गए चोरो के पास से नेपाली नोटों के साथ कई औजार भी बरामद किये है। पकडे गए इन चोरो में कई मोस्ट वांटेड भी था जो पुलिस के लिए सर दर्द बन चूका था। पुलिस ने इस गिरोह की गिरफ्तारी पर राहत की सांस ली है। पुलिस की माने तो चोरो का यह नेटवर्क काफी दिनों से सक्रिय था और सैकड़ो मोटरसाइकिल चोरी कर नेपाल में बेच दिया करता था। चोर इतने शातिर थे की चोरी की मोटरसाइकिल को नेपाल ले जाने में महिलाएं का भी इस्तेमाल किया करते थे। इनके गिरोह में कई महिला सदस्य भी है जिनको पुलिस की तलाश है। दरभंगा के एएसपी दिलनवाज़ अहमद ने मीडिया को बताया कि इन चोरो को पकड़ने के बाद कई मोटरसाइकिल चोरी की केस का उद्भेदन हो जायेगा साथ ही मोटरसाइकिल चोरी की घटना में भी कमी आएगी।

