
जमीन बेच देने से नाराज माता-पिता ने पुत्र पर किया जानलेवा हमला, डीएमसीएच में चल रहा इलाज़।

दरभंगा: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय युवक संजय रजक को घर के ही कुछ कर्ज चुकाने के लिए एक जमीन बेचना इतना मंहगा पड़ा कि उसके सगे माँ बाप ही उसके जान के दुश्मन हो गए। पीड़ित संजय रजक ने बताया कर्ज चुकाने केलिए अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दिया और घर का कर्ज अदा कर दिया। इस बात को लेकर गांव के ही कुछ लोग उसके माता-पिता को चढ़ा बढ़ाकर उसी के विरुद्ध उकसा दिया। परिणामस्वरूप गुरुवार के दिन जब सुबह गांव के ब्रम्हस्थान चौक पर चाय पीने के बाद घर लौट रहे था तो उसी क्रम में उसकी माँ सीमा देवी एवं पिता रामचंद्र रजक एक पडोसी योगेंद्र रजक के आंगन से कत्ता लेकर निकले और पीछे से जान मारने की नीयत से वार कर दिये। जब तक हम पकड़ते तब तक मेरी मां भी आकर मुझे मारने लगी एवं दोनों लोग मिलकर मुझे बुरी तरह कत्ता से मारकर घायल कर दिया। मेरी पत्नी मुझे उठाकर हायाघाट पीएचसी ले गइ जहां से डॉक्टर डीएमसीएच रेफर कर दिया और यहां इलाज चल रहा है।

