Home मुख्य पुलिस को हाईटेक बनाने केलिए जोन स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 29, 2016

पुलिस को हाईटेक बनाने केलिए जोन स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन। Voice of Darbhanga

img-20161129-wa0139

दरभंगा। पुलिस को हाईटेक बनाने व उसकी कार्यशैली में पारदर्शिता व गतिशीलता लाने के लिए मंगलवार को समाहरणालय स्थित अंबेदकर सभा भवन में दरभंगा पुलिस जोन स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की मैराथन संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी का विषय था डाटा एंड रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम सॉफटवेयर का संधारण। पटना पुलिस मुख्यालय से पुहंचे रेल आइजी सह कंप्यूटर एक्सपर्ट अमित कुमार की अध्यक्षता में घंटों चली संगोष्ठी में पुलिस को यथाशीघ्र हाईटेक बनाने पर बल दिया गया। उद्देश्य यह था कि कंप्यूटर को क्लिक कीजिए व संबंधित फाइल आंखों के सामने आ जाए। अभिलेखों व रजिस्ट्ररों को एक टेबल से दूसरे टेबल पर दौड़ाने की परंपरा पर रोक लगे। रेल आइजी अमित कुमार ने पुलिस के आला पदाधिकारियों से लेकर कंप्यूटर में दक्ष सिपाहियों को संबोधित करते हुए कहा कि जमाना हाईटेक हो गया है। कंप्यूटर, मेल,ईमेल, की दुनिया आ गई। हमलोगों को भी इसमें ढलना है। तभी हमें कामयाबी मिल सकती है। पुलिस से जुड़ी हर चीज आग्नेयास्त्र, केस, केस से संबंधित विभिन्न फाइलें, पुलिस बलों की संख्या व कार्यरत बल, वाहन, भवन, पुलिस लाइन की रखरखाव से जुडी हर चीज का डाटा बेस तैयार कर लेना है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि दरभंगा पुलिस जोन के सभी दस जिले दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मधेुपरा व कटिहार के पुलिस विभागों में इस दिशा से तेजी से काम हो रहे हैं। इसे शीघ्र पूरा कर लेने की आवश्यकता जताई गई।
बैठक में आइजी दरभंगा उमाशंकर सुधांशु, सहरसा व पूर्णिया के डीआइजी उपेंद्र कुमार सिंह, दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह, मधुबनी एसपी पंकज कुमार वर्णवाल, समस्तीपुर एसपी नवल किशोर सिंह, सुपौल एसपी डा. कुमार एकले, किशनगंज एसपी राजीव मिश्र, सहरसा एसपी अश्विनी कुमार,पूर्णिया एसपी निशांत तिवारी, अररिया एसपी सुधीर कुमार, मधेपुरा एसपी विकास कुमार, कटिहार एसपी सिद्धार्थ मोहन जैन आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply