Home मुख्य बिना आपूर्ति ही विधुत विपत्र भेजने के विरोध में सैकड़ो महादलितों ने किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 15, 2016

बिना आपूर्ति ही विधुत विपत्र भेजने के विरोध में सैकड़ो महादलितों ने किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

img-20161215-wa0138

दरभंगा: बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र के आदर्श पंचायत नवानगर नरमा अंतर्गत श्यामपुर गांव के सैकड़ो दलित एव महादलित परिवारो ने बिना विधुत आपूर्ति के विपत्र भेजे जाने के आरोप मे माले के बैनर तले विधुत कार्यालय बेनीपुर मे आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रखंड सचिव अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि विगत 13 वर्षे से ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिसके प्रति विभाग उदासीन बना हुआ है। लेकिन इन महादलित गरीब के नाम हजाड़ो रूपये का बकाया बिल भेजा जा रहा है। सरकार पर जनता के साथ धोखा का आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि एक ओर पंचायत को सांसद द्वारा आदर्श ग्राम का दर्जा देकर विकास् का ढिंढोरा पीटा जा रहा है वहीं महादलित के सैकड़ो परिवार बिजली के रौशनी के लिए तरस रहे है।उपर से विभाग बिना बिजली ही विपत्र पर विपत्र भेज रहे है।प्रदर्शनकारियो ने इससे सम्बंधित एक ज्ञापण दिया। वैसे विभागीय एसडीओ गुंजन कुमार ने इन मामलो के प्रति अनभिज्ञता जाहिर करते जाँच कराने की बात कही जबकि अलीनगर जेई चंडीचरण दास ने कहा की वर्ष 2003 मे ही वहा ट्रांसफार्मर तो लगा लेकिन चार्ज करने के ही क्रम मे जल गया जिसकी सूचना इन लोगो द्वारा विभाग को नही दिया गया। आज से बिल बंद कर दिया गया है और पूर्व मे दिया गया बिल माफ कर दिया जायेगा।

Share

Leave a Reply