Home मुख्य दुष्कर्म पीड़िता ने महिला थानाध्यक्ष पर लगाया गम्भीर आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 22, 2017

दुष्कर्म पीड़िता ने महिला थानाध्यक्ष पर लगाया गम्भीर आरोप। Voice of Darbhanga

IMG_20170323_063256

दरभंगा: केवंटी थाना के पिलखवार बिशनपुर की रहने वाली सीता कुमारी (काल्पनिक नाम) ने वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि महिला थाना कांड संख्या 49/16 में अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीड़िता ने कहा कि पिछले वर्ष उसके ही ग्रामीण राजकुमार मंडल के पुत्र उमेश कुमार द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया जिससे वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि महिला थानाध्यक्ष ने अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की जिसके फलस्वरूप आज भी अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। दिनांक 24-7- 16 को अभियुक्तों ने जबरन पीड़िता के घर में घुसकर मारपीट भी किया जिसमें केवंटी थाना कांड संख्या 103/16 दर्ज है। पीड़िता ने महिला थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि वह जब भी थाना पर जाती है उसे डांट फटकार कर भगा दिया जाता है। पीड़िता ने बताया कि न्यायालय के द्वारा अभियुक्तों पर कुर्की-जब्ती का आदेश भी निर्गत है फिर भी आज तक कुर्की-जब्ती नहीं हुई है। पीड़िता ने बताया कि साल भर से वह दर दर भटक रही है पर इंसाफ नहीं मिला अब यदि उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाएगी।

Share

Leave a Reply