
सेविका चयन में अनियमितता के खिलाफ सीपीएम ने किया सीडीपीओ कार्यालय का घेराव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: आज सीपीआई-एम बहादुरपुर प्रखंड कमेटी की ओर से डरहार पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 84 चकमकसूदपुर केंद्र पर मेधा सूचि के क्रम संख्या 1 पर रहने के बाद भी 1 लाख रूपया कमीशन नहीं देने के कारण सेविका पद पर बहाली नहीं किये जाने के खिलाफ बहादुरपुर सीडीपीओ कार्यालय का घेराव प्रदर्शन पर तालाबंदी किया गया। सीपीएम नेता श्याम भारती ने बताया कि जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के पत्रांक 163 दिनांक 15-02- 2017 के आलोक में आमसभा निर्धारित था। मगर सुपरवाइजर अनुपस्थित थी। जबकि आम सभा की तिथि दिनांक 23-02- 2017 को 11 बजे निर्धारित किया गया था। मगर 12:00 बजे तक सुपरवाइजर आम सभा स्थल पर उपस्थित नहीं थी। जिससे लोग आक्रोशित होकर CDPO कार्यालय का घेराव किया। ज्ञातव्य हो कि सुपरवाइजर मनोरमा कुमारी द्वारा जहां भी चयन की प्रक्रिया की गई है। सभी जगह अनियमितता भर्ती गई है। इनके अधीन जितने केंद्र है उन सभी केंद्रों पर प्रतिमाह ₹1500 से 2 हजार की वसूली होती है। और सभी केंद्र बंद रहता है। वक्ताओं ने कहा कि ICDS योजना में भयंकर लूट हो रही है। इस लूट और भ्रष्टाचार के खिलाफ सीपीआईएम आंदोलन तेज करेगा। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बहादुरपुर से वार्ता हुई और CDPO द्वारा कार्यवाही करने का आश्वासन पर घेराव प्रदर्शन समाप्त किया गया। वहीं देर चंद्र पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को शत्रु पासवान, सत्यनारायण पासवान, मनोहर शर्मा, मोहम्मद रसूल, विनोद पासवान और श्याम भारती ने संबोधित किया।

