Home मुख्य चर्चित इंजीनियर हत्याकांड में सात लोगों पर आरोप गठित। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 17, 2017

चर्चित इंजीनियर हत्याकांड में सात लोगों पर आरोप गठित। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1489800533888

दरभंगा: जिला के चर्चित इंजिनियर्स मर्डर केश में काराधीन सात अभियुक्तों की मुश्किलें बढ़ती हीं जा रही है. शुक्रवार को ए.सी.जे.एम राजेश कुमार द्विवेदी की अदालत में बहेड़ी थाना काण्ड सं.51/16  से संबंधित विचारणवाद सं.1474/16 में कोर्ट ने विकाश झा, अभिषेक झा, पिन्टु कुमार झा, प्रभाकर झा, निकेश दुबे, मुकेश पाठक और संतोष झा को अभियोग का सारांश सुनाने के बाद आरोप गठित किया. अब इन अभियुक्तों के विरुद्ध इस मामले का विचारण का मार्ग प्रशस्त हो गया है. बतातें चलें कि दोहरे अभियंता हत्या केश के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के समय इनके पास से बड़ी मात्रा में जाली वोटर आइ.डी.कार्ड, विभिन्न फर्जी नाम पता पर मोबाईल सीम प्राप्त करने रंगदारी में मिले पैसे को एक जगह से दूसरे जगह पर भेजने के सबुत बरामद हुई थी. इसकी प्राथमिकी बहेड़ी थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के बयान पर 31 मार्च 2016 को  काण्ड सं.51/16 दर्ज की हुई थी. अनुसंधानक ने इस केश म उपरोक्त सातों अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया. आरोप पत्र के साथ प्रस्तुत साक्ष्यों का अवलोकन के बाद सातो आरोपियो के विरुद्ध भा.द.वि.की धारा 419, 420, 424, 467, 468, 471, 474/34 के तहत संज्ञान लिया गया. जिसमें वाद अभिलेख आरोप गठन के लिए निर्धारित था. यहां यह भी उलेखनीय होगा कि एक तरफ इन आरोपियों का इंजिनियर्स मर्डर केश का विचारण अन्तिम चरण में चल रही है. इसी बीच उसी से जुड़े इस मामले का विचारण भी अब शुरू हो रही है. इस मामले के सातो अभियुक्त  काराधीन है.

Share

Leave a Reply