Home मुख्य सात सूत्री मांगों को लेकर डीएमसीएच अधीक्षक कार्यालय पर धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 26, 2016

सात सूत्री मांगों को लेकर डीएमसीएच अधीक्षक कार्यालय पर धरना। Voice of Darbhanga

img-20161026-wa0088

दरभंगा। सात सूत्री मांगों को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा इनौस के महानगर कमेटी ने डीएमसीएच अधीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। मौके पर आयोजित विरोध सभा की अध्यक्षता इनौस के महानगर अध्यक्ष रंजीत राम ने किया। सभा को संबोधित करते हुए महानगर सचिव आरएन शुक्ला ने कहा कि डीएमसीएच दलालों का अड्डा बनकर रह गया है। इस दलाली को अस्पताल प्रशासन बढ़ावा दे रहे हैं। कहा कि जानबूझकर अस्पताल के जांच उपकरण, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व पैथलॉजिकल जांच मशीनों को खराब कर दिया जाता है। इसके कारण दलाल डीएमसीएच के मरीजों को फंसाकर बाहर जांच कराने ले जाते हैं। वक्ताओं ने डीएमसीएच के तमाम वार्डों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, वरीय चिकित्सकों की उपस्थिति की गारंटी करने, परिसर से गंदगी की सफाई, क्षतिग्रस्त भवनों के पुर्णनिर्माण कराने की मांग की। वहीं रेडियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर विजय कर्ण, श्याम सुंदर राम, नीरज कुमार झा, गुड्डू कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार कमल राम, केशरी यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

Share

Leave a Reply