Home मुख्य सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 4, 2016

सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल। Voice of Darbhanga

img_20161026_231719_852

दरभंगा: शुक्रवार को जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह कि अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुआ| बैठक में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल एवं घर तक पक्की गली-नालियाँ चर्चा का विषय रहा| दरभंगा जिला के मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत केवटी के दिघियार, बहेड़ी के हरहच्चा एवं अलीनगर के नरमा नवानगर पंचायत को बाहर में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया है| इन्हीं तीनो ग्रामों से मुख्यमंत्री निश्चय योजना घर-घर नल का जल, घर-घर शौचालय, घर तक पक्की गली-नालियों कि शुरुआत कि जाएगी| इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारियाँ भी दी गयी| इस योजना के अंतर्गत सात सदस्य होंगे| इस बैठक में उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा, डी. आर. डी. ए. जेड हसन. जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री शत्रुघ्न कमती, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री कन्हैया कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे| इस बैठक में कार्यों के बारे में भी जानकारियाँ दी गयी| इस निश्चय योजना के अंतर्गत बताया गया कि प्रत्येक परिवार को 70 लीटर जल आपूर्ति के आधार पर वार्डवार जल के खपत की गणना कि जाएगी| बोरिंग संचालन हेतु वार्ड कमिटी का गठन किया जाएगा| इस निश्चय योजना के अंतर्गत वार्ड सदस्य अध्यक्ष, पंच उपाध्यक्ष एवं अन्य पांच में से तीन महिलाएं निश्चित रूप से रहेंगी| तकनीकी तथा गैर तकनीकी कर्मियों का भी गठन किया जाएगा एवं सभी कार्यकलापों की जानकारी दी गयी|

Share

Leave a Reply