
सात निश्चयों को घर-घर पहुंचाया जाएगा : रवि ज्योति। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जनता दल (यू) के नवनियुक्त दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व राजगीर के विधायक रवि ज्योति कुमार ने दरभंगा अतिथि गृह में प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि पूरे राज में दलित प्रकोष्ठ को मजबूत किया जाएगा. सरकार की जो भी योजनाएँ दलितों के लिए चलायी गई है, उनका हक उन तक पहुँचे इसके लिए वह तत्पर रहेंगे. उन्होने कहा कि सभी जिलों में दलित प्रकोष्ठ पर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी और इसे प्रखण्ड व पंचायत स्तर तक ले जाने की वह कोशिश करेंगे. उन्होने कहा कि दलित अत्याचार अधिनियम के तहत थाने पर जो कांड लंबित है, उसकी वह समीक्षा कर रहे है. उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें यह भार सौपा गया है. वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाये जा रहे सात निश्चय को घर-घर पहुँचाने के लिए वह गाँव-गाँव का दौरा कर रहे है और दलितों को यह लाभ मिले इसके लिए वह जागरूकता अभियान चला रहे है इस मौके पर बड़ी तदात में दलित प्रकोष्ठ के नेता मौजूद थे.

