Home मुख्य एसएफआई ने फूँका मुख्यमंत्री का पुतला।
मुख्य - August 29, 2016

एसएफआई ने फूँका मुख्यमंत्री का पुतला।

IMG-20160829-WA0003

दरभंगा: आज सोमवार को दरभंगा अभियंत्रण महाविद्यालय के गेट पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस.एफ. आई) के कार्यकर्ताओं एवं महाविद्यालय के छात्रों के तकनिकी छात्र संगठन द्वारा लगातार चल रहे आंदोलन का समर्थन किया। एस. एफ. आइ. के कार्यकर्तओं एवं छात्रों ने तकनिकी छात्र संगठन को न्यायोचित एवं छात्र हित में बताया। छात्र नेताओ ने कहा कि इंजीनियरिंग के खाली पारे पदों पर अविलम्ब नियुक्ति करने एंव पी.एच. ई.डी. द्वारा निकाले गये, वेकैंसी मे इंजीनियरिंग के छात्रों को शामिल करने एवं बिहार के तमाम इंजीनियरिंग कॉलेजो के insafracture जैसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षक ,लैब,लैब इंस्ट्रक्टर ,मेडिकल ,wifi हॉस्टल एवं कॉलेज,न्यू एकेडमिक बिल्डिंग और खास तौर पर दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज के केम्पस में केंटीन,ऑडिटोरियम तथा कॉलेज परिसर को साफ़ एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य एवं कॉलेज बस की व्यस्था जल्द से जल्द पूरा किया जाय।
इन्ही मांगो को लेकर एस. एफ़.आई के कार्यकर्ताओं और महाविद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री का पुतला कॉलेज के गेट पर फूंक कर विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व एस. एफ. आई.के जिला संयोजक मुकुल राज ने किया ।मौके पर डी.सी.इ.के अध्यक्ष मो0 गुलफ़राज़ ,उपाध्यक्ष बिपुल चंद्र ,सचिव विकेश कुमार ,मो0 फरहान,दाउद अहमद,मो0 शमशाद आलम ,प्रकाश चंद्र,सुशील कुमार,गौरव कुमार,मो0 कमर राजा,और मुकेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply