
शिष्या को प्रेम जाल में फंसा कर अपहरण करने वाले गुरूजी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

जाले : शिक्षक ने ही किया था अपनी शिष्या का अपहरण, शुक्रवार को थाना क्षेत्र के वसंत गाँव से अपहृत लड़की को स्थानीय थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के पीपड़ा गाँव से बरामद कर लिया. बताया जाता है कि नानपुर थाना क्षेत्र के खड़का निवासी राजू सहनी विगत वर्षों से लड़की को ट्यिूसन पढ़ाया करता था. बीते मंगलवार को वह इस छात्रा को अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा दिया. स्थानीय लोगों व परिजनों को भ्रमित करने के लिए परिजनों के साथ थाने में लड़की के गायब होने की शिकायत करने भी पहूचा था. इस आलोक में थाना कांड संख्या 44/17 दर्ज कर संदेह के आधार पर राजू से पुछताछ कर उसे हिरासत में ले लिया. राजू के निसानदेही पर लड़की को पुलिस ने बरामद कर परिजनो को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ग्रामीण सूत्रों की मानें तो राजू का विवाह हो चुका है, उसका एक बच्चा भी है. पत्नी को छोड़कर वह वहुत दिनों से फरार चल रहा था. इस संदर्भ में राजू के विरुद्ध नानपुर थान में भी ससूराल बालों ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा रखा है.

