
दूकान में चोरी करते चोर सीसीटीवी में कैद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सिंघवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंघवाड़ा बाज़ार में पेट्रोल पंप के निकट स्थित दीक्षा ऑटोमोबाइल में रविवार की रात चोरी हो गयी। चोर खिड़की तोड़ कर दूकान में प्रवेश किया। उसकी पूरी घटना दूकान में लगे सीसीटीव कैमरे में कैद हो गयी है। दूकान के मालिक सुजीत राय ने लगभग एक लाख के चोरी होने की बात कही है। सीसीटीवी फुटेज के साथ उन्होंने प्राथिमिकी हेतु सिंघवाड़ा थाना में आवेदन दिया है।

