Home मुख्य सुस्ती दिखाने वाले लोक शिकायत पदाधिकारी पर डीएम सख्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 20, 2017

सुस्ती दिखाने वाले लोक शिकायत पदाधिकारी पर डीएम सख्त। Voice of Darbhanga

IMG_20170321_071824

दरभंगा। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सुस्त व लापरवाह अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी है। खासकर लोक शिकायत निवारण से जुड़े परिवाद के मामले में प्रतिवेदन देने में लापरवाही बरतने वालों की जमकर क्लास लगाई। सोमवार को समाहरणालय के सभागार में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की। इस क्रम में जिला व अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की गई। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारियों ने बताया कि परिवाद पत्रों पर सभी लोक प्राधिकार से अपेक्षित अनुपालन प्राप्त हो रहा है। लोक शिकायत निवारण के तहत मामलों के वास्तविक निष्पादन को लिखित रूप में देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। उन्होंने लोक शिकायत निवारण कार्यालय में प्राप्त परिवाद पत्रों पर व्यक्तिगत रूप से सभी लोक प्राधिकार को दिलचस्पी लेते हुए समुचित कार्रवाई करने को कहा। सभी विभागों के प्रभारी पदाधिकारियों को लोक शिकायत से संबधित मामलों पर सजग एवं संवदेनशील रहने की हिदायत दी गई। जन शिकायत कोषांग में प्राप्त सभी परिवाद पत्रों को लोक शिकायत निवारण कार्यालयों में हस्तांतरित करने का आदेश दिया गया। विधि शाखा के सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी एवं एलपीए मामलों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मानवाधिकार आयोग एवं लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त परिवाद पत्रों को प्राथमिकता के तौर पर निपटाने का निर्देश दिया गया। लंबित एसी व डीसी विपत्रों के मामले में जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यालय प्रधान को स्वयं अथवा अधीनस्थ कर्मचारी को महालेखाकार डीसी विपत्र जमा करने एवं समायोजन करवाने को कहा। वहीं अग्निशमन विभाग में प्रतिनियुक्त होमगार्ड के जवानों के अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, विशेष कार्य पदाधिकारी रवींद्र कुमार दिवाकर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply