Home मुख्य शुभंकरपुर में कचरा गिराने का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 22, 2017

शुभंकरपुर में कचरा गिराने का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध। Voice of Darbhanga

IMG_20170323_071002

दरभंगा: शहर के वार्ड आठ के शुभंकरपुर मोहल्ले में बुधवार को ग्रामीणों ने नगर निगम के कचरा लेकर गए गाड़ी को घेर लिया और प्रदर्शन करने लगे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए स्थानीय भाजपा नेता बालेंदु झा ने नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ साथ वार्ड एवं शहर के प्रतिनिधियों को भी जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि शुभंकरपुर के लोग डबल टैक्स देते हैं। मकान के साथ साथ गाछी का भी। पर बदले में नगर निगम से सिर्फ कचरा मिलता है। नदी के पश्चिम का यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित भी रहा है और यह वार्ड हमेशा से उपेक्षित रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए अपरोक्ष रूप से नगर विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को शहर के सर्वे सर्वा समझने वाले प्रतिनिधि नगर निगम को पॉकेट निगम बना लिये हैं। उन्हें इस पीड़ा से कोई मतलब नही। वार्ड के प्रतिनिधि पर निशाना साधते हुए कहा कि या तो इन्हें वार्ड की समस्या से मतलब नही या फिर समस्या को दूर करवाने का सामर्थ्य नही है। ऐसे प्रतिनिधि किस काम के। इस दौरान स्थानीय शंभू राय ,अजय सतसंगी,अमिरी राय,संतोष राय ,राकेश पासवान,श्रवण राय एवं मनोरंजन मन्नू आदि सहित दर्जनों ग्रामीणों ने वार्ड एवं शहर के प्रतिनिधियों पर जम आक्रोश व्यक्त किया।

बाद में नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता के बाद कि अगले दिन इस समस्या पर विचार किया जाएगा, गाड़ी को छोड़ा गया। इस से सम्बंधित एक ज्ञापन सदर अनुमण्डल पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी को भी दिया गया।

Share

Leave a Reply