
भाई बहन मौत से इलाके में सनसनी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा मुहल्ला में भाई बहन का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
मानसिक रूप से कमजोर भाई का घर में रस्सी से लटका देख बहन को इतना सदमा लगा कि बगल के गंगासागर तलाब में जा कर उसने छलांग लगा ली. जब तक मुहल्ले के बचाने पहुंचे बहन की भी मौत हो चुकी थी. मृतक का नाम सबाना और सहजादे बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है.

