
Home मुख्य उत्पाद विभाग की कारवाई में सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र से 91 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
उत्पाद विभाग की कारवाई में सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र से 91 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: उत्पाद विभाग की टीम ने छापा मार कर सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के कलवाड़ा गांव से 91 बोतल शराब बरामद किया। शराब के साथ उसी गांव के रामविलास महतो नामक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक उक्त गांव में धड़ल्ले से शराब बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद पहले रेकी की गयी और फिर छापेमारी की गयी। सभी बरामद शराब पंजाब निर्मित बतायी जाती है।

