
सिंहवाड़ा: दो लोगो को नशा करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: थानाक्षेत्र के भरवाड़ा पुरानी बाज़ार के निकट सिंहवाड़ा थाना के पुलिस कर्मी चंद्रशेखर सिंह द्वारा आज देर शाम दो लोगो को नशे के आरोप में पकड़ने की सूचना प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों के हवाले से मिली है। सूत्रों ने बताया कि दोनों आपराधिक छवि वाले हैं। हालांकि पुलिस सूत्रों ने नशे की पुष्टि नही कि और बताया कि जांच किया जा रहा है कि शराब के नशे में हैं या नही।

