Home मुख्य बहन के हत्या की आशंका में भाई ने पहले अंतिम संस्कार रुकवाया फिर मामला हुआ मैनेज! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 1, 2016

बहन के हत्या की आशंका में भाई ने पहले अंतिम संस्कार रुकवाया फिर मामला हुआ मैनेज! Voice of Darbhanga

img_20161102_040326_575

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा कॉलोनी निवासी के एक 35 वर्षीय महिला को इलाज़ हेतु मंगलवार की सुबह आरबी मेमोरियल में भर्ती कराया गया जहाँ कुछ देर बाद उस्की मृत्यु हो गयी। महिला के मृत्यु के बाद उसके पति एवं ससुराल के अन्य लोग उसे जलाने एकमी घाट ले गए। इस बीच मधुबनी जिला निवासी महिला का भाई एएसपी दिलनवाज अहमद के पास पहुँच कर बहन की हत्या कर लाश जलाने की आशंका जताया। एएसपी श्री अहमद ने तुरंत बहादुरपुर थाना को युवक के साथ एकमी घाट भेजा और थाना ने बीच में ही लाश का जलना रूकवा कर लकड़ी हटवाया। इतना कुछ होने के बाद जब पोस्टमार्टम की बात उठी फिर लड़की के भाई ने कुछ देर बाद ही पुलिस से कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नही है, उन्हें यकीन है कि उनकी बहन की स्वाभाविक मौत इलाज़ के दौरान हो गयी है। अतः हिन्दू रीतिरिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार करने दिया जाय। इस संबंध में लिखित आवेदन देने के बाद अंतिम संस्कार की अनुमति दे दी गयी।

Share

Leave a Reply