Home मुख्य सर्पदंश से हुए मौत वाले घर में सत्रह दिनों से छिपे साँप को सपेरे ने पकड़ा। Voice of Darbhanga
मुख्य - September 30, 2016

सर्पदंश से हुए मौत वाले घर में सत्रह दिनों से छिपे साँप को सपेरे ने पकड़ा। Voice of Darbhanga

img-20160930-wa0036

दरभंगा: नगर थानाक्षेत्र के शुभंकरपुर में आज पूरे गाँव के लोग दहशत में आ गए जब करीब सात से आठ फ़ीट लंबा जहरीला साँप उसी घर में दिखा जिस घर में 17 दिन पहले सर्पदंश से 18 वर्षीय मिथिलेश राय की मौत हो गयी थी। सांप को देख पुरे गाँव में खबर आग की तरह फैल गयी। लोगों ने एक सपेरे को बुलवाया। सपेरे ने आकर सांप को पकड़ लिया और थैले में लेकर चला गया। तब जाकर लोगो ने राहत की साँस ली। फ़िलहाल तरह तरह की चर्चाएं एवं अफवाहों का बाज़ार अभी भी गर्म है।

Share

Leave a Reply