Home मुख्य तो क्या मधुबनी पुलिस ने दरभंगा में घुसकर 85 वर्षीय वृद्ध पर दिखाई मर्दानगी?
मुख्य - August 22, 2016

तो क्या मधुबनी पुलिस ने दरभंगा में घुसकर 85 वर्षीय वृद्ध पर दिखाई मर्दानगी?

FB_IMG_1471840127766

सौजन्य:अमित कुमार

दरभंगा: अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम पुलिस आजकल निसहाय एवं बुजुर्गों पर अपनी मर्दानगी दिखाने लगे हैं शायद। इसी की बानगी 85 वर्ष के एक असहाय बुजुर्ग के मधुबनी पुलिस पर लगाये आरोप पर दिखी।  दरभंगा जिला के सकतपुर थाना क्षेत्र के राजखड़वार गांव निवासी कतिमलाल यादव ने Voice of Darbhanga से एक्सलूसिव वार्ता में बताया कि गत 19 अगस्त की रात मधुबनी जिला के लखनौर थाना की पुलिस उनके घर पहुंची और बेटे रमेश यादव को खोजने लगी। 85 वर्षीय कतिम लाल यादव के पुत्र रमेश यादव को चोरी के मामले में लखनौर थाना में आभियुक्त है और 19 अगस्त को रमेश को गिरफ्तार करने के लिए उसके गांव पहुंची थी। पुछताछ के दौरान रमेश के पिता ने बताया कि रमेश ने 2 दिन पहले ही कोट में समर्पण कर दिया है। लेकिन लखनौर पुलिस को रमेश के पिता पर विश्वास नही हुआ और रमेश के बुजुर्ग पिता को पहले बुरा भला कहते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे और जब मारपीट से मन नही भड़ा तो बन्दुक के कुन्दे से मार मार कर उसके हाथ को तोड़ डाला। डीएमसीएच में इलाजरत वृद्ध के विषय में जब Voice of Darbhanga के टीम रविवार को सूचना मिली तब जाकर पुरी कहानी का पटाक्षेप हुआ।

Share

Leave a Reply