
Home मुख्य तो क्या एक जीआरपी की गलती ने अपने थानाध्यक्ष सहित जंक्शन के यात्रियों के जान खतरे में डाला?
तो क्या एक जीआरपी की गलती ने अपने थानाध्यक्ष सहित जंक्शन के यात्रियों के जान खतरे में डाला?

दरभंगा। अभिषेक कुमार
लहेरियासराय स्टेशन पर जीआरपी जवान को एक लावारिस बैग की सूचना मिली, उसने बैग उठाया और उसके कथनानुसार उसने बैग चेक नही किया और दरभंगा जंक्शन पर थानाध्यक्ष को सौंप दिया। मतलब यदि लावारिस बैग था तो क्या बिना चेक किये भीड़भाड़ वाले दरभंगा जंक्शन पर ले जाने और वहां रखने के क्रम में बम आदि होता और विस्फोट होता तो जानमाल के नुकसान की जिम्मेवारी किसकी होती? निश्चित रूप से लहेरियासराय स्टेशन के जीआरपी ने हज़ारो लोगो की जान को जोखिम में जरूर डाला। और इस गंभीर गलती केलिए उस जीआरपी पर कोई कारवाई न करना क्या जीआरपी थानाध्यक्ष की गैरजिम्मेवारी वाला कदम नही है? पर शायद लोगों के जान से खेलने वाले पर कोई करवाई न करके इस तरह की गलती को खुली छूट देकर रेल प्रशासन को कारवाई केलिए किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार है।

