Home मुख्य समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 6, 2016

समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश। Voice of Darbhanga

img_20161206_212845_387

दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में आहूत की गई. बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने आई0सी0डी0एस0 के अन्तर्गत सभी तरह के रिक्तियों पर शीघ्र बहाली करने का निदेश दिया. इस पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0 ने जानकारी दी कि रिक्तियों का प्रकाशन समाचार पत्र के जरिए प्रकाशित करवाया जा रहा है. जिलाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को अपने प्रखण्ड एवं अंचल के अन्तर्गत सभी कार्यालयों को रिक्तियों की सूचना लिखित रूप में देने का निदेश दिया. लंबित ए0सी0/डी0सी0 विपत्रों का समायोजन कर अविलम्ब महालेखाकार, पटना में विपत्र को जमा करने का निदेश दिया गया. सरकार के सात निश्चय में एक महत्वपूर्ण निश्चय हर घर शौचालय हेतु आई0सी0डी0एस0 विभाग को सक्रिय योगदान देने का निदेश दिया गया. वैसे आँगनवाड़ी केन्द्र जो सरकारी भवनों में कार्यरत है और शौचालय विहीन है वैसे सरकारी भवनों में इस अभियान के तहत शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा. उक्त बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आई0सी0डी0एस0, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply