
सामाजिक कार्यों में पति का सहयोग करने केलिए जनता की मांग पर अर्चना झा ने कराया नामांकन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: यूँ तो नगर निगम चुनाव को लेकर हर वार्ड से प्रतिदिन अभी नामांकन हो रहे हैं। पर उनमे से कुछ ख़ास झलक भी दिखला जाते हैं। कुछ ऐसा ही दिखा आज वार्ड 15 से नामांकन करवाने पहुँची अर्चना झा के नामांकन में। युवाओं एवं महिलाओं ने विशेष कर जुलुस का मोर्चा संभाल रखा था। गृह विज्ञान से पीजी कर चुकी अर्चना झा के पति रघु जी का बचंपन से ही सामाजिक कार्यो के प्रति लगाव रहा है। पुरे मोहल्ले में यदि किसी को किसी भी कार्यालय सम्बंधित कोई काम हो तो लोग वार्ड पार्षद आदि को नही, रघु जी को खोजते हैं। हमेशा अपने पति को लोगो की सेवा में तत्पर देख अर्चना के मन में भी लोगो की सेवा का भाव रहता था और अपने पति का साथ देना चाहती थी। इस बार नगर निगम चुनाव में मोहल्ले वासियों द्वारा प्रस्ताव देने के बाद आखिर रघु जी अपने पत्नी की सहमति से अर्चना को चुनाव लड़ाने पर राजी हो गये। नामंकन के दौरान रघु जी का यही कहना था कि यह चुनाव उनकी पत्नी नही, वार्ड की जनता लड़ रही है। इसलिए उन्हें जीत हार की चिंता नही है। नामांकन के बाद अर्चना झा ने कहा कि नाला निर्माण अब तक नही हो पाने के कारण जलजमाव उनके वार्ड की एक बड़ी समस्या है। यह उनकी प्राथमिकता रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा एवं सारी सरकारी योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करवाना उनकी प्रमुख जिम्मेवारी होगी।
नामांकन के दौरान उनके साथ चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता रुणा मिश्रा भी उपस्थित थी।

