
दरभंगा: पुलिस महानिदेशक दरभंगा प्रक्षेत्र के निर्देश पर 22 फरवरी को पुलिस लाइन में झंडोतोलन से शुरू हुआ पुलिस सप्ताह आगामी 27 फरवरी को समाप्त होगा। इसी कड़ी में आज दरभंगा के एसएसपी सत्यवीर सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर कई अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित थे।