Home Featured चुनावी रंजिश में चाकूबाजी: हायाघाट के विजय झा की निर्मम हत्या, 4 गिरफ्तार।

चुनावी रंजिश में चाकूबाजी: हायाघाट के विजय झा की निर्मम हत्या, 4 गिरफ्तार।

दरभंगा: हायाघाट थाना क्षेत्र के पौराम गांव में गुरुवार रात 8:30 बजे पैक्स अध्यक्ष चुनावी रंजिश में विजय झा (उम्र अज्ञात) की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की बेटी मीनाक्षी झा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज। पुलिस ने नामजद 8 में से 4 आरोपियों-कमल नारायण झा, दुर्गेश झा, कुश कुमार उर्फ लुकेश झा व घंटु झा-को गिरफ्तार किया। शेष की तलाश में छापेमारी जारी।

Advertisement

मीनाक्षी ने बताया, “दादा विश्वनाथ झा को पैक्स चुनाव में 355 वोट मिले, कमल नारायण झा को 268। जीत के बाद रंजिश बढ़ी। आरोपियों ने पिता विजय पर चाकू से हमला किया।” थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार भारती ने कहा, “मृतक के भाई संजीव के आवेदन पर एफआईआर दर्ज। रोज बाजार जाते विजय पर घात लगाकर हमला हुआ। घटनास्थल पर मौत। पीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

Advertisement

पोस्टमार्टम में सीने में दो चाकू के घाव, रीढ़ की हड्डी चीर दी गई। विजय पीछे पत्नी, तीन संतान, माता-पिता व पूरा परिवार छोड़ गए। पुलिस का कहना है कि कमल नारायण व अमन झा से लगातार कहासुनी चल रही थी।

Share