
बनारसी टी स्टाल ने शुरू किया पेटीएम से भुगतान लेना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: प्रधानमंत्री के आह्वान पर कैशलेस भारत की शुरुआत आज राविवार को लहेरियासराय स्टेशन के निकट शनि मंदिर के समीप बनारसी टी स्टाल पर देखने को मिला। संचालक राहुल सिंह ने पेटीएम एप्प इंसटाल किया और ग्राहकों से चाय सत्तू आदि का पेमेंट पेटीएम से लेना शुरू किया। दूकान पर इस सुविधा के शुरू करते ही वॉइस ऑफ़ दरभंगा के संचालक अभिषेक कुमार ने सर्वप्रथम पेटीएम से भुगतान कर इस सेवा का उद्घाटन किया। देखते ही देखते युवाओं की अच्छी खासी संख्या दुकान पर आ पहुंची और इस पहल को सभी ने सराहा।

