
बाबा नगरी में कल से शुरू होग विराट ज्ञान यज्ञ। Voice of Darbhanga
कुशेश्वरस्थान: बाबा नगरी कुशेश्वरस्थान के उच्च विद्यालय मैदान में दो दिवसीय विराट ज्ञान यज्ञ के लिए मंगलवार को तैयारी पुरी कर ली गयी है. जन सहयोग से 25 जनवरी से होने वाले ज्ञान यज्ञ में मुख्य प्रवचनकर्ता महर्षि मेंही ब्रह्मा विद्यापीठ हरिद्वार के स्वामी व्यासानन्द जी महाराज कुशेश्वरस्थान पहुँच गये है. सैकड़ों की संख्या भक्त जनो ने बाजा गाजे के साथ दर्शनिया स्थान से आगुवानी कर लाया गया. आयोजन कमिटी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर साह ने बताया की श्री महराज धर्म, भक्ति रस, मधुर संगीत से भक्तों को ज्ञान का अमृत पान कराएंगे. इस ज्ञान यज्ञ को लेकर लगभग दो एकड़ में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. साथ ही कथा मंच को भव्य रूप दिया जारहा है. आगुवानी में अशोक स्वर्णकार, राम नायक, छेदी कानोडिया, सीयाराम साह, गंगा प्रसाद यादव, शत्रुधन पासवान, रघुवीर महतो, रामशंकर पोद्दार, मनोज कानोडिया सहित सैकड़ों लोग सामिल थे.

