Home मुख्य प्रदेश अध्यक्ष के अभिनदंन की तैयारी में जुटे रहे भाजपा कार्यकर्ता। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 17, 2016

प्रदेश अध्यक्ष के अभिनदंन की तैयारी में जुटे रहे भाजपा कार्यकर्ता। Voice of Darbhanga

img_20161217_180244_156

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय का नागरिक अभिनंदन रविवार दोपहर दो बजे कमला नेहरू पुस्तकालय लहेरियासराय मे दरभंगा जिला भाजपा द्वारा किया जाएगा।
सर्वप्रथम दिन के 12 बजे जटमलपुर मे उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। सोमवार को 9:30 बजे महापौर गौडी पासवान के आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
इसको लेकर जिला भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा सभा स्थल पर तैयारी युद्ध स्तर पर कि जा रही है । शहर के लहेरियासराय सहित कई जगह बैनर और होर्डिंग से पुरी तरह पट चुका है। तैयारी का जायजा लेने भाजपा के पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर , वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर, अशोक नायक, अमलेश झा, मुकुंद चौधरी सहित कई कार्यकर्ता पुरे दिन मुस्तैद थे।

Share

Leave a Reply