Home मुख्य दो दुकानो में शटर तोड़कर चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 1, 2016

दो दुकानो में शटर तोड़कर चोरी। Voice of Darbhanga

img_20161101_215631_738

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के दोघड़ा पुरानी बाजार स्थित अमरनाथ कम्प्लेक्स में अवस्थित सोनम ज्वेलर्स दुकान में बीते सोमवर की रात अज्ञात चोर ने शटर काट कर चोरी का अथक प्रयास किया. चोरो ने दुकान के शटर को तो तोड़कर छत बिछत कर दिया. वही अंदर ग्रिल में लगे पांच तालाओ को तोड़ दिया पर छठा ताला नही तोड़ सके. इसी दुकान के सामने देवेन्द्र कुमार के पान की दुकान के ताला को भी तोड़ कर दुकान में रखे 10 हजार से अधिक की शिखर गुटका ,सिगरेट समेत कई सामग्रियो को चोरी करने में चोर सफल रहे। बताते चले की बीते 5 दिसम्बर 2014 को इसी दुकान का शटर तोड़ कर चोरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था जिसमे एक लाख से अधिक की चोरी हुई थी. इस आलोक में दुकान मालिक व सीतामढ़ी जिला के पुपरी निबासी धर्मेंद्र कुमार ने जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. बताते चले की बीते माह इसी काम्प्लेक्स के बगल में परी वस्त्रालय से लाखो के कपडा की चोरी दुकान का ताला तोर कर की गई थी. वही बीते 19 सितम्बर को जाले के सूरज ज्वेलर्स की दुकान में चोरो ने जेवरात की चोरी कर की थी. जिसमे पुलिस को अब तक कोई सुराग हाथ नही लग सका है. दोघड़ा में इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय व्यवसाइयों ने थाना पहुच कर थानाध्यक्ष से सुरक्षा की गुहार लगाई लगते हुए आवेदन दिया है.

Share

Leave a Reply