Home मुख्य बन्द का नाटक कर जनता को किया परेशान और दूसरी तरफ खुली रखी अपनी दुकान! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 28, 2016

बन्द का नाटक कर जनता को किया परेशान और दूसरी तरफ खुली रखी अपनी दुकान! Voice of Darbhanga

img_20161128_155216_131

दरभंगा (संवाद सूत्र)
शायद ऐसे ही नेताओं के बारे में किसी ने कहा है “अपना काम बनता, भांड़ में जाए जनता “। 28 नवम्बर को दरभंगा बंद के दौरान नाका 5 के पास हुई झड़प में बंद का नेतृत्व कर रहे सीपीएम के नगर सचिव अविनाश झा अपने समर्थकों के साथ एक तरफ बांस बल्ला लगा सड़क अवरुद्ध कर आम जनता को भारी तकलीफ दे रहे हैं और बंद के विरोध में हुई झड़प को भाजपा की साजिश का आरोप लगा रहे हैं, वहीँ दुसरी तरफ भगत सिंह चौक पर गली में हनुमान मंदिर के पास अवस्थित अपनी स्टेशनरी कि दुकान खोल दुकानदारी कर रहे हैं।

इस पर बात करने पर उक्त नेताजी अविनाश झा ने बताया कि रणजीत स्टेशनरी उनके भाई रणजीत झा की दुकान है और तीन बजे ही दुकान खुली है। पर दिन के करीब तीन बजे खुद भी दुकान संचालन करते खुद दिखे नेताजी तो सवाल तो बनता है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के युवा नेता बालेंदु झा ने कहा कि ऐसे नेताओं के कारण लोगों का विश्वास नेताओ से उठ गया है और उनकी खुली दुकान उनके राजनीतिक चरित्र कि ही पोल नही खोल रही बल्कि भारत बंद में दरभंगा बंद की स्थिति कि भी पोल खोल रही है।

Share

Leave a Reply