
दुकान मे घुसा अनियंत्रित ऑटो। Voice of Darbhanga

मनीगाछी। घनश्याम झा
प्रखंड के राघोपुर पुस्तकालय चौक पर आज दिन के करीब दो बजे एक अनियंत्रित सवारी से भरी टेम्पो ने पहले बिजली के पोल मे टक्कर मार दिया और पलट गया जिससे उसमे सवार एक महिला का पैर एवं दस वर्षीय एक बालक का हाथ टूट गया और तीन अन्य व्यक्ति को भी गंभीर चोटें आयी।
सवारी को ग्रामीणो द्वारा उतार कर जब फिर से टेम्पो को खड़ा किया और चालक चलाने लगा तो बगल के रतन साहु के मिठाई की दूकान मे घुस गया जिसके कारण दुकान मे रखे सामान क्षतिग्रस्त हो गया एवं चालक का भी सर फट गया। घायलो का इलाज सकरी स्थित एक निजी नर्सिंग होम मे चल रहा है ।

