Home मुख्य जनाधिकार छात्र परिषद ने फूंका कुलपति का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 20, 2016

जनाधिकार छात्र परिषद ने फूंका कुलपति का पुतला। Voice of Darbhanga

img-20161120-wa0198

दरभंगा: जनाधिकार छात्र परिषद् ने आज लालित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर कुलपति प्रो0 साकेत कुशवाहा का पुतला दहन। परिषद के विवि अध्यक्ष दीपक झा ने कहा कि स्नातक प्रथम खण्ड की परीक्षा स्थगित हो चुका है, द्वितीय खण्ड का परीक्षाफल लंबित है, तृतीय खण्ड के संसोधित रिजल्ट में अनियमितता है, बीएड का परीक्षा प्रपत्र नही भरा जा सका है। इस कुलपति के कार्यकाल में एक भी सत्र नियमित नही हो सका है। ऊपर से इनके तानाशाही रवैये के कारण छात्रों में भारी आक्रोश है।
इस मौके पर चन्दन यादव, सत्यनारायण यादव, विनय कुमार, मुकेश महाराज झा आदि भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply