Home मुख्य स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 23, 2017

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1490319787189दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आज अलग-अलग बैठक कर छात्र के्रडिट कार्ड योजना की समीक्षा की. वहीं आग से बचाव की तैयारी का जायजा लिया. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाये जाने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना बनाने का निर्देश दिया. वहीं जिलाधिकारी ने निजी कोचिंग संस्थानों, कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा बनाये गए छात्रावासों में विशेष कैम्प आयोजित कर छात्रों का काउंसिलिंग करने का निर्देश दिया. वहीं जिलाधिकारी ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेदकर सभागार में आगजनि की घटना से बचाव हेतु तैयारी के लिए आम जनों को जागरूक करने के लिए जानकारी देने के निमित विशेष प्रचार-प्रसार पर जोर दिया. बैठक में नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त विवेकानंद झा, तीनों अनुमंडलाधिकारी डीएसपी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, वरीय उपसमाहर्ता, आपदा प्रबंधक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित अंचलाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply