
छात्र राजद जगायेगा शिक्षा का अलख। Voice of Darbhanga

दरभंगा: महानगर छात्र राजद की ओर से रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण प्रशांत ने कहा की छात्र राजद छात्रों के बीच शिक्षा का अलख जगाने का काम करेगा। छात्र राजद सरकारी स्कूलों को गोद लेकर शिक्षा दान करेगी एवं निर्धन छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएगी। श्री प्रशांत ने कहा कि छात्र राजद छात्रों की समस्याओं पर लगातार आंदोलन करता रहा है। मिथिला विश्वविद्यालय में छात्रों के मूलभूत समस्याओं से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में होगा। कुलपति छात्र संघ के महत्व समझ नहीं पा रहे है और विद्यालय में छात्र संघ और छात्र सगठन के जरुरी नहीं बताया जिसकी नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रशांत ने निंदा की और महानगर में छात्रों को गोलबंद कर जुझारू संघर्ष तेज करेगा और सदस्य अभियान चलाया जाएगा ।।
दूसरी और महानगर कमेटी को गठित करते हुए उपाध्यक्ष रामकृष्ण साह, महासचिव अभिषेक मिश्रा, सचिव राजन मंडल को मनोनीत किया गया है धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय अध्यक्ष विनेश कुमार मंडल ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गोस्वामी, विश्वविद्यालय अध्यक्ष मनीष यादव, केशव झा, सोनू कुमार, विक्रांत यादव, शिवकरण यादव आदि छात्र नेता उपस्थित थे।

