Home मुख्य छात्रों ने पैसे केलिए कतार में लगे लोगों को चाय पानी पिला कर की सेवा। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 24, 2016

छात्रों ने पैसे केलिए कतार में लगे लोगों को चाय पानी पिला कर की सेवा। Voice of Darbhanga

img-20161124-wa0143

दरभंगा : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के सदस्यों ने गुरुवार को शहर के कई बैंकों व एटीएम में कतार में लगे लोगों की मदद को सामने आए. मो. आरफीन करीम को नेतृत्व में कई बैंकों व एटीएम में पैसे की निकासी व जमा में लगे लोगों खासकर बुजुर्गों की सदस्यों ने खासी मदद की. घंटों से लगे लाइन में भूखे प्यासे लोगों को पानी व चाय देकर कतार में लगे लोगों की प्यास बुझाई.

मौके पर एनएसयूआई के जिला महासचिव मो. आरफीन करीम ने बताया कि नोटबंदी का 16वां दिन है. बावजूद भी जिले के दर्जनों एटीएम मे पैसा नही है, कई बैंको में कैश उपल्बध नहीं है जिससे आम जनता कतार में परेशान है. इस सेवा कार्यक्रम में त्रिभुवन यादव, कमरे आलम, मो. अफताब, दिपक कुमार द्विपांशु, मो. शाहिद और मो. बरकत सहित दर्जनों एनएसयूआई सदस्यों ने भाग लिया.

Share

Leave a Reply