Home मुख्य छात्रों के हित में होने वाले संयुक्त छात्र आंदोलन में एनएसयूआई भी लेगी भाग।
मुख्य - August 21, 2016

छात्रों के हित में होने वाले संयुक्त छात्र आंदोलन में एनएसयूआई भी लेगी भाग।

IMG-20160821-WA0055
दरभंगा: आज जिला एनएसयूआई की मीटिंग जिला अध्यक्ष एजाज अनवर की अध्यक्षता में हुई जिसमे कल संयुक्त छात्र मोर्चा के तहत होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने का निर्णय हुआ । यह जानकारी जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार झा ने दी है। उन्होंने कहा कि डिग्री 3 के कॉपी के मूल्यांकन में अनियमितता की गयी है ,छात्रों को RTI के तहत कॉपी दिखाने के लिए 2000 रूपये मांगे जा रहे है। इन सब मुद्दों को लेकर के संयुक्त छात्र आंदोलन किया जा रहा है जिसमे SFI ,AISF ,AISA ,AIDSO भाग ले रही है अब इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए NSUI भी मैदान में आएगी। बैठक में जिला महासचिव मो आरफीन, ज्योत्स्ना गिरी , नूर बानो, छात्र नेता मो अरकान, प्रवीण मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply