
डीएमसीएच के 101वें स्थापना दिवस पर ‘प्रदर्शन 6.0’ में छात्रों ने बिखेरी रंगत।
दरभंगा: डीएमसी लिटरेरी सोसायटी द्वारा डीएमसीएच के 101वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को ‘प्रदर्शन 6.0’ का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में उत्सवपूर्ण माहौल रहा, जहां छात्र-छात्राओं ने फेस पेंटिंग, चित्रकारी जैसी कला प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

रंग-बिरंगी कलाकृतियों ने उपस्थित चिकित्सकों व अतिथियों का मन मोह लिया। प्राचार्य डॉ. यूसी झा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां पढ़ाई जितनी महत्वपूर्ण हैं, जो छात्रों की मानसिक थकान दूर कर नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने मेडिकल छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ कला-संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया।

फेस पेंटिंग में दीपा कुमारी, सालनी सुमन, सफा महमूद, सोनम आनंद, अमन कुमार, रवि किशन, त्रिनव देव व ज्योति कुमारी ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। चित्रकारी में पुरुषोत्तम झा, अभिजीत रमण झा, आस्था झा, मुस्कान, सोनाली, तूलिका व सक्षम प्रमुख रहे। डॉ. श्याम किशोर ने कलाकृतियों का मूल्यांकन किया।सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. सुशील कुमार, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, डॉ. गौड़ी शंकर झा व डॉ. भारत कुमार समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। 2023-24 बैच के छात्रों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को यादगार बना गया।


