Home मुख्य एनएसयूआई का सदस्यता अभियान जोर पर।
मुख्य - August 26, 2016

एनएसयूआई का सदस्यता अभियान जोर पर।

IMG-20160827-WA0001

दरभंगा: दरभंगा जिला NSUI के सदस्यता अभियान के दूसरे दिन के एस कालेज में किया गया। अभियान का नेतृत्व कालेज NSUI के अध्यक्ष दीपक कुमार दिपांशु ने किया । उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में कालेज प्रशासन एवम विश्वविद्यालय प्रशासन में कई अनियमितता है । जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है , रिजल्ट में गरबड़ी है । इन सब चीजों से छात्रों का भविष्य अंधकार मय हो गया है। NSUI छात्रों को संगठित कर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है और आगे भी करेगी। इसीलिए अपने अधिकारों के लिए NSUI से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ें। वहीं NSUI के जिला महासचिव मो आरफीन ने कहा कि NSUI दरभंगा जिला के सभी कालेजो में सदस्यता अभियान चलायेगी और छात्रों को संगठित कर के उनके लिए जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेगी । इस अवसर पर दरभंगा जिला कांग्रेस के महासचिव पिंकू गिरी , युवा नेता तनवीर अनवर , NSUI के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार झा , छात्र नेता मो अरकान , अमित कुमार , मनमोहन झा , प्रशांत कुमार ,विशाल कुमार , महताब खान , प्रवीण मिश्रा एवम कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply