Home मुख्य चाइल्ड लाइन दोस्ती अभियान सप्ताह सफलता पूर्वक सम्पन्न। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 19, 2016

चाइल्ड लाइन दोस्ती अभियान सप्ताह सफलता पूर्वक सम्पन्न। Voice of Darbhanga

img-20161119-wa0213

दरभंगा: जिले के सिंघवाड़ा प्रखंड अंतर्गत चाइल्ड लाइन दोस्ती अभियान के तहत प्रखंड के समस्त पंचायत में नुक्कड़ नाटक एवम् हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश द्वारा किया गया ।हस्ताक्षर अभियान में प्रखंड के सभी पंचायत के मुखिया एवम् प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने पूरे प्रखंड में बाल स्नेही वातावरण बनाने का संकल्प लिया।मौके पर चाइल्डलाइन के नोडल पदाधिकारी रविंद्र कुमार ,समन्वयक विमलेश चंद्र सिंह , टीम मेंबर मनोहर झा ,राजू मेहतर ,अशोक साफी एवम् रंजू सिंह मौजूद थे।वहीँ चाइल्ड हेल्प लाइन बाल फोरम के सदस्य कुमार किशलय के नेतृत्व में चल रहे नुक्कड़ द्वारा समस्त प्रखंड में बाल विवाह बाल शोषण, बाल मजदूरी निषेध के लिए जागरूक किया गया जिसमे मधुलय ,मोनू ,रेजा,कादिर ,अजीत समेत कई बच्चों ने भाग लिया।

Share

Leave a Reply