
पुण्यतिथि पर बाबा साहब को कर्मचारी संघ ने दी श्रधांजलि। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ ने मंगलवार को लहेरियासराय सर्किट हाउस परिसर के निकट स्थित अम्बेडकर पार्क की साफ़ सफाई कर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 60वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष बलराम राम, सचिव राजकुमार पासवान, विजय पासवान, कुमारी सुरेश्वरि, श्रीचरण पासवान, सर्वेश राम अधिवक्ता मनोज कुमार दास आदि उपस्थित थे।

