Home मुख्य सस्पेंस: नाबालिग की जबरन करायी गयी शादी या मामला कुछ और? Voice of Darbhanga
मुख्य - October 21, 2016

सस्पेंस: नाबालिग की जबरन करायी गयी शादी या मामला कुछ और? Voice of Darbhanga

img_20161022_062335_780

नाबालिग की जबरन करायी गयी शादी या मामला कुछ और? Voice of Darbhanga
दरभंगा: सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गांव की एक महिला शुक्रवार को महिला थाना पहुंचकर अपने पति के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। उसने अपने को नाबालिग होने का दावा किया है। उसने स्थानीय थानाध्यक्ष पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया है। कहा है कि हमारे गांव के ही कामेश्वर भगत के पुत्र मोहन ने हमारे साथ गलत काम किया। शिकायत करने पर थानाध्यक्ष ने कारवाई करने की जगह जबरन काली मंदिर में शादी करा दी। उसने कहा है कि चार माह बाद वह ससुराल से भागने में कामयाब रही। इस पर थानाध्यक्ष से बात करने पर उन्होंने इसतरह के किसी मामले की थाना में सुचना होने से इंकार किया। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस समज्ज में शांति व्यवस्था कायम रखने केलिए तत्पर रहती है। इधर, लड़का पक्ष के लोगों ने सिमरी थाना में लड़की के पिता एवं एक अन्य व्यक्ति सहित लड़की को नामजद करने के लिए आवेदन दिया है। लड़का पक्ष के लोगों ने शुक्रवार को अपनी वधु पर घर से सारे जेवरात व नगद राशि चोरी कर फरार हो जाने की शिकायत की है। इस काम में उसके पिता व बगलगीर पर मदद करने का आरोप लगाया है। मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र भगत ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण कर जबरन शादी रचाने के मामले में लड़की के पिता का आवेदन उन्हें भी प्राप्त हुआ था। इसके बाद उन्होंने बाल विवाह निषेध पदाधिकारी सह सदर एसडीओ सहित वरीय पदाधिकारियों को करवाई हेतु आवेदन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में इस तरह के कुरुति फैलाने वाली यह पहली घटना नही है। इससे पहले भी हुआ है। बाल विवाह एक बड़ी कुरीति है। जब स्थानीय प्रशासन ने सहयोग नही किया तो मजबूरन उन्हें हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर करना पड़ा है। इधर, महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने लड़की की उम्र सत्यापित कराने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों घरों से भागकर कंसी में सुनसान जगह पर बैठे हुए थे। रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। लेकिन, दोनों के परिजनों के दबाव पर दोनों को छोड़ दिया गया।
बहरहाल, सच्चाई तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। पर फिलहाल चर्चाओं का माहौल गर्म है और जितनी मुह उतनी तरह की बातें सुनी जा रही हैं।

Share

Leave a Reply