
पतोर के खेत में 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों में आक्रोश।
दरभंगा: जिले के पतोर थाना क्षेत्र के बद्री चौक के समीपवर्ती खेत में 40 वर्षीय विंदेश्वर राम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक पतोर के स्थायी निवासी थे।पुलिस के अनुसार, विंदेश्वर शुक्रवार सुबह से लापता थे। शनिवार को ग्रामीणों ने खेत में उनका शव देखा।

सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए और लोगों में आक्रोश दिखा।घटना की सूचना पर पतोर सहित आसपास के थानों की फोर्स के साथ सदर एसडीपीओ राजीव कुमार और एसडीओ विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में ले पतोर के खेत में 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों में आक्रोश।पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत हत्या है या प्राकृतिक कारणों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं। पुलिस जांच कर रही है। मामले की आधिकारिक जानकारी जल्द जारी होगी।

