Home मुख्य एनएच 57 पर ट्रक के खलासी की संदेहास्पद मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 28, 2016

एनएच 57 पर ट्रक के खलासी की संदेहास्पद मौत। Voice of Darbhanga

img_20161128_202235_884

दरभंगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर भारत पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक के खलासी की संदेहास्पद हालात में मौत का मामला सामने आया है। 25 नवम्बर को दिल्ली से गुवाहाटी के लिए जा रहे ट्रक के खलासी ने सोमवार को भारत पेट्रोल पंप पर 4:00 बजे सुबह वहीं ढाबा में खाना खाकर अपने गाड़ी में ड्राइवर के साथ सो गया। ड्राइवर मोहित ने बताया खाना खाने के बाद दोनों अपने गाड़ी में सो गये। जब सुबह हुई तो ड्राइवर ने अपने खलासी को उठाया लेकिन वह मर चुका था। इसकी सूचना सदर थाना को दिया गया लेकिन सदर थाना ने इस मामला को अनदेखी कर दी। उसके बाद ड्राइवर शव को लेकर डीएमसीएच इमरजेंसी में आया। लेकिन वहां भी उसको इतने नियम और कानून का हवाला दिया गया कि ड्राइवर भी घबरा गया। जब वहां कुछ लोगों ने इसकी सूचना सदर एएसपी दिलनवाज अहमद को दिया तो फिर उन्होंने बेता गोपी को फोन कर शव का पोस्टमार्टम करवाने का आदेश दिया जिसके बाद वहां पोस्टमार्टम हुआ। मृतक का नाम विनोद कुमार है जो यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था।

Share

Leave a Reply